मतदान केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए मतदाताओं के हाथ सेनेटाइज करवाए गए

 

नगर निगम चुनाव-2020:जयपुर हैरिटेज, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर में 'शहरी सरकार‘ के लिए चुनाव सम्पन्न, प्रथम चरण में कुल 60.42 मतदान

जयपुर2 घंटे पहले
प्रदेश की जयपुर हैरिटेज, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर की नगर निगमों में प्रथम चरण के लिए हुए मतदान में 60.42 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
  • सबसे ज्यादा मतदान कोटा उत्तर नगर निगम में हुआ, यहां 65.12 प्रतिशत वोटिंग
  • सबसे कम मतदान जयपुर हेरिटेज में 57.85 प्रतिशत, जोधपुर उत्तर में 62.64 प्रतिशत
  • जयपुर में 101 वर्षीया वृद्धा ने डाला वोट, कोरोना कपल ने पीपीई किट पहनकर वोट किया

प्रदेश की जयपुर हैरिटेज, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर की नगर निगमों में प्रथम चरण के लिए हुए मतदान में 60.42 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सर्वाधिक मतदान कोटा उत्तर नगर निगम में हुआ, जहां 65.12 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

जयपुर हेरिटेज में वार्ड नंबर 58, पुरानी बस्ती में बूथ नंबर 492 में 101 वर्षीय लक्ष्मी देवी ने वोट डाला। उनके पौते व रिश्तेदार व्हील चेयर पर बैठाकर पोलिंग बूथ तक ले गए।
जयपुर हेरिटेज में वार्ड नंबर 58, पुरानी बस्ती में बूथ नंबर 492 में 101 वर्षीय लक्ष्मी देवी ने वोट डाला। उनके पौते व रिश्तेदार व्हील चेयर पर बैठाकर पोलिंग बूथ तक ले गए।

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने आयुक्त ने बताया कि तीनों नगर निगमों में शहरी सरकार चुनने के लिए मतदाताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान किया। सबसे कम मतदान जयपुर हैरिटेज में हुआ। यहां 57.82 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं सबसे ज्यादा मतदान कोटा उत्तर हुआ। यहां मतदाताओं ने 65.12 प्रतिशत वोटिंग की। जबकि, जोधपुर उत्तर में 62.64 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मतदान केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए मतदाताओं के हाथ सेनेटाइज करवाए गए